Uncategorized

नए थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी का झामुमो ने किया स्वागत, सुख-समृद्धि की कामना

विकास कुमार 

मेराल। शुक्रवार को मेराल थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी का झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान झामुमो जिला अध्यक्ष शम्भु राम एवं झामुमो मेराल पूर्वी पंचायत अध्यक्ष अशोक राम ने थाना प्रभारी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत के क्रम में उन्हें डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की छायाप्रति भी भेंट की गई। इस अवसर पर झामुमो नेताओं ने नए थाना प्रभारी को मेराल में उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, सुख-समृद्धि और सौहार्द कायम रहने की कामना की। झामुमो जिला अध्यक्ष शंभू राम ने कहा कि थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी के नेतृत्व में मेराल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और बेहतर होगी तथा आम लोगों को पुलिस का सहयोग मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अपने कार्यकाल के दौरान थाना प्रभारी जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!