Uncategorized

खान-खनिज विधेयक के विरोध में मेराल में झामुमो का हल्लाबोल, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

विकास कुमार 

मेराल (गढ़वा)। केंद्र सरकार के खान एवं खनिज से संबंधित विधेयक-2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा की मेराल प्रखंड इकाई ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए।

धरना-प्रदर्शन से पहले झामुमो कार्यकर्ताओं ने मेराल हाई स्कूल से रैली निकाली, जो बस स्टैंड होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंची और सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “नरेंद्र मोदी हाय-हाय”, “अमित शाह हाय-हाय” और “एमएमडीआर विधेयक वापस लो” जैसे नारे लगाए।

धरना स्थल पर आयोजित सभा को झामुमो जिला अध्यक्ष शंभू राम, मनोज ठाकुर, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, संजय भगत, उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद, अतहर अली अंसारी, सूर्य प्रकाश, आराधना सिंह, राजेश बैठा, गुड्डू सिंह, विनोद प्रसाद उर्फ लाला, हेमंत सिंह, बबलू सिंह, कामेश्वर चौधरी, अरविंद कुमार सिंह, सुनील सिंह सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि प्रस्तावित खान-खनिज विधेयक के माध्यम से झारखंड की खनिज संपदा से होने वाले लाभ पर केंद्र का नियंत्रण बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के संसाधनों से राज्य के विकास को गति मिलती है। उनका दावा है कि विधेयक लागू होने से राज्य की विकास योजनाओं और खनिज आधारित राजस्व पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।झामुमो नेताओं ने केंद्र सरकार से विधेयक को वापस लेने की मांग करते हुए आंदोलन को आगे भी जारी रखने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में महामहिम राज्यपाल के नाम मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया। कार्यक्रम का संचालन बबलू सिंह ने किया। मौके पर प्रमोद गुप्ता, अशोक राम, सुनील सिंह, महबूब आलम, रामसागर महतो, अरविंदा सिंह, नरेश चौधरी, शिवमंगल चौधरी, रामाशीष राम, मजमुद्दीन अंसारी, पंचम कुमार, कामेश्वर सिंह समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!