Uncategorized

ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज से हवलदार रामा राम का निधन, मेराल में पसरा मातम

 

लोयाबाद थाना में थे पदस्थापित, पिछले शनिवार बाथरूम जाने के दौरान बिगड़ी थी तबीयत; मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज

विकास कुमार 

मेराल । बस स्टैंड निवासी झारखंड पुलिस के हवलदार रामा राम का ब्रेन हेमरेज के कारण इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही मेराल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रामा राम धनबाद जिले के लोयाबाद थाना में पदस्थापित थे और ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, पिछले शनिवार को ड्यूटी के दौरान बाथरूम जाने के क्रम में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने ब्रेन हेमरेज की पुष्टि की। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनका इलाज चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान बुधवार को लगभग 5 बजे उनकी मौत हो गई। रामा राम ने वर्ष 2003 में झारखंड पुलिस में अपनी सेवा शुरू की थी। लंबे समय से पुलिस विभाग में सेवा देते हुए उन्होंने विभिन्न स्थानों पर अपनी ड्यूटी निभाई। वर्तमान में वे धनबाद के लोयाबाद थाना में हवलदार के पद पर तैनात थे। उनके निधन की खबर से परिजनों, रिश्तेदारों, पुलिसकर्मियों और परिचितों में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रामा राम अपने शांत एवं सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके निधन को परिवार के साथ-साथ पुलिस विभाग के लिए भी अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। परिजनों और शुभचिंतकों ने दिवंगत हवलदार रामा राम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!