Uncategorized

हवलदार रामा राम के निधन से मेराल में पसरा मातम, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब

एससी-एसटी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रघुराई राम ने जताई गहरी संवेदना, कहा—शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति दे कुदरत

विकास कुमार 

मेराल। बस स्टैंड मोहल्ला निवासी हवलदार रामा राम के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों, परिचितों और ग्रामीणों में गहरा दुःख व्याप्त हो गया। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

हवलदार रामा राम के निधन पर एससी-एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रघुराई राम ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि रामा राम का असामयिक निधन बेहद दुखद है। उन्होंने कुदरत से प्रार्थना करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे तथा दिवंगत आत्मा को शांति मिले।

अंतिम संस्कार के बाद मौके पर उपस्थित लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत रामा राम को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन हो गया। लोगों ने उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। मौके पर शंभू राम, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, डॉ. लाल बहादुर साव, सुनील गौतम, मोती राम, रामकेश राम, रामाकांत गुप्ता, रामाधार राम,भोला राम, और संतोष दास सहित बड़ी संख्या में रिश्तेदार, सगे-संबंधी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। रामा राम की अंतिम विदाई के दौरान हर आंख नम नजर आई। लोगों ने कहा कि उनका असामयिक निधन परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!