Uncategorized

मेराल थाना की कमान रवि कुमार केसरी के हाथों में, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करना पहली प्राथमिकता

विकास कुमार 

मेराल। गढ़वा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा किए गए थाना प्रभारियों के फेरबदल के बाद मेराल थाना को नया थाना प्रभारी मिला है। पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार केसरी ने शुक्रवार को मेराल थाना पहुंचकर विधिवत रूप से नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे रंका थाना में थाना प्रभारी के पद पर पदस्थापित थे।पदभार संभालने के बाद नए थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अपराध नियंत्रण के साथ-साथ अवैध गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में भयमुक्त एवं सुरक्षित वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।इधर, निवर्तमान मेराल थाना प्रभारी विष्णुकांत का तबादला रंका थाना किया गया है। मेराल थाना में उनके विदाई समारोह का आयोजन कर पुलिसकर्मियों एवं अन्य लोगों ने उन्हें नए कार्यक्षेत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।

नेताओं ने किया नए थाना प्रभारी का स्वागत

नवपदस्थापित थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी का भारतीय जनता पार्टी मेराल की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया और मेराल क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई। स्वागत कार्यक्रम में मेराल प्रखंड विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, मेराल उत्तरी मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार केसरी, उत्तरी मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष रामाकांत गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रूपु महतो, गढ़वा जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला कार्यसमिति सदस्य कृष्ण प्रसाद कुशवाहा सहित रविंद्र प्रसाद, रोहित कुमार, धनंजय चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, सुमित कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। नए थाना प्रभारी के पदभार ग्रहण करने के साथ ही क्षेत्र के लोगों की नजर अब उनकी कार्यशैली और अपराध नियंत्रण को लेकर उठाए जाने वाले कदमों पर रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!