टॉप न्यूज़

नवरात्र में छेड़छाड़ और धार्मिक कार्य में बाधा डालने का आरोप, मेराल पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

आग लगाने की धमकी देने और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

विकास कुमार 

मेराल (गढ़वा)। मेराल थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ करने, नवरात्र के दौरान धार्मिक कार्य में बाधा डालने और आग लगाने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान टिकुलडीहा गांव निवासी नवाज खान उर्फ कालानाग के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शिहो गांव निवासी बबलू कुमार भुइयां, पिता लाल मोहन भुइयां ने इस संबंध में मेराल थाना में लिखित आवेदन दिया था। आवेदन में नवाज खान उर्फ कालानाग पर नवरात्र के दौरान धार्मिक कार्य में बाधा डालने, धर्म विशेष के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने, आग लगाने की धमकी देने तथा एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत मिलने के बाद मेराल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में मामले को लेकर चर्चा है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी। फिलहाल पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपित को जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!