Uncategorized

संगठन विरोधी गतिविधियों के आरोप में झामुमो जिलाध्यक्ष शंभू राम निलंबित, 10 दिन में खुलेगा राज

विकास कुमार 

गढ़वा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम के खिलाफ बड़ी संगठनात्मक कार्रवाई की है। केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय द्वारा 23 सितंबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश के तहत शंभू राम को जांच पूरी होने तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पार्टी की ओर से जारी आदेश में विभिन्न जन-संवाद माध्यमों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और गढ़वा जिले के वरिष्ठ नेताओं से प्राप्त सूचनाओं का हवाला देते हुए संगठन विरोधी गतिविधियों के आरोपों की जांच कराने की बात कही गई है। मामले की जांच के लिए पार्टी ने पांच सदस्यीय समिति गठित की है। इसमें केंद्रीय समिति के सदस्य तनवीर आलम, मो. ताहिर अंसारी, जवाहर पासवान, राजकिशोर यादव और लल्लू राम को शामिल किया गया है। समिति को 10 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट केंद्रीय कार्यालय को सौंपने का निर्देश दिया गया है।बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर शंभू राम की गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी के साथ तस्वीर और वीडियो वायरल हुए थे। इसके बाद शंभू राम ने प्रेसवार्ता कर अपनी सफाई भी दी थी। हालांकि, देर रात एक और वीडियो वायरल होने के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया। अब सबकी नजरें जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी हैं। आरोपों पर अंतिम स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!