टॉप न्यूज़

शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी चंचल कुमार को, विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने बनाया प्रतिनिधि

विधायक की अनुपस्थिति में उच्च एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े सभी कार्यों का करेंगे निष्पादन, छात्र-छात्राओं के हित में अधिकारियों से समन्वय बनाकर करेंगे काम

विकास कुमार ( बुलंद टीवी )

गढ़वा। गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और विभागीय कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से चंचल कुमार भारती को उच्च एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस संबंध में विधायक ने विभाग को अवगत करा दिया है कि उनकी अनुपस्थिति में शिक्षा विभाग से संबंधित सभी कार्यों का निष्पादन उनके प्रतिनिधि चंचल कुमार भारती करेंगे। उनकी नियुक्ति से शिक्षा विभाग से जुड़े कार्यों में बेहतर समन्वय और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर चंचल कुमार भारती ने विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि विधायक का सपना है कि गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाए। इसी उद्देश्य को लेकर वे उनके मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और शिक्षा से जुड़े कार्यों को गति देने के लिए वे पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे। चंचल कुमार भारती ने भरोसा दिलाया कि शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!