क्राइमटॉप न्यूज़

10 दिन में ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, 33 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

तकनीकी जांच और स्थानीय सूचना बनी पुलिस की ताकत, हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

राहुल मंडल की रिपोर्ट

पाकुड़। अमड़ापाड़ा बाजार स्थित किशुन वर्मा ज्वेलर्स में हुई हथियारबंद लूट का पुलिस ने महज 10 दिनों के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। इस चुनौतीपूर्ण कार्रवाई में अहम भूमिका निभाने वाली विशेष टीम के 33 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को सोमवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। लूटकांड के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच, वैज्ञानिक साक्ष्यों और स्थानीय स्तर से जुटाई गई सूचनाओं को आधार बनाकर जांच आगे बढ़ाई। लगातार सुराग जोड़ते हुए पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची और आखिरकार तीन आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।

इन्हें किया गया सम्मानित

अधिकारी: विजय कुमार (एसडीपीओ, महेशपुर), अनुप रौशन भेंगरा (तत्कालीन थाना प्रभारी, अमड़ापाड़ा), रवि शर्मा (तत्कालीन थाना प्रभारी, महेशपुर), मनोज कुमार महतो (थाना प्रभारी, पाकुड़िया), विवेक कुमार (तत्कालीन थाना प्रभारी, लिट्टीपाड़ा), अजय कुमार उपाध्याय (तत्कालीन प्रभारी, रद्दीपुर ओपी), बलवन्त कुमार दुबे (तत्कालीन प्रभारी, सिमलौंग ओपी), राहुल कुमार गुप्ता (तत्कालीन प्रभारी, मालपहाड़ी ओपी) पुलिस पदाधिकारी: अनिल कुमार पंडित, नागेन्द्र कुमार, चन्दन कुमार सिंह, बुदीलाल मुर्मू, कविन्द्र मिश्रा, अरविन्द राय, सन्नी सुप्रभात, सुकदेव कुमार साह, रंजन कुमार सिंह, पप्पु कुमार और अमित राय, पुलिसकर्मी: सागेन मुर्मू, विनयचन्द्र मुर्मू, विजय कुमार साहा, सिकन्दर बेसरा, सुरज मुर्मू, श्याम सुंदर यादव, रोहित कुमार साहा, महबुब आलम, विकेश कुमार यादव, दिलीप कोल, अंकित कुमार, बिटू कुमार, विक्की कुमार सिंह और मुंशी मरांडी लूटकांड का शीघ्र खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस टीम की बेहतर रणनीति और समन्वित कार्रवाई का परिणाम माना जा रहा है। इसी उपलब्धि को देखते हुए टीम के सभी 33 सदस्यों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!