टॉप न्यूज़

गांधी जयंती पर भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर, सत्य-अहिंसा का दिया संदेश

पराडाइज पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

विकास कुमार 

मेराल। गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को पराडाइज पब्लिक स्कूल के प्रांगण में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक इंजीनियर इमाम ने कहा कि स्कूल में समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इससे बच्चों के अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें एक बेहतर वक्ता बनने की प्रेरणा मिलती है।विद्यालय के शिक्षक फिरदोश आलम ने महात्मा गांधी के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रासंगिक हैं। प्रतियोगिता के ग्रुप ए में पल्लवी कुमारी ने प्रथम, सोनी कुमारी ने द्वितीय और हसीना खातून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ग्रुप बी में साजिया प्रवीण प्रथम, शब्बा प्रवीण द्वितीय और आध्या सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक सरफराज अंसारी, सुधीर कुमार, आर. पी. दुबे, तेजस्वी कुमारी, प्रिया कुमारी, हाजरा खातून और सुमन कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!