टॉप न्यूज़

हिरणपुर थाना की कमान फिर रंजन कुमार सिंह के हाथ, दोबारा पदस्थापना से क्षेत्र में चर्चा

राहुल मंडल की रिपोर्ट 

हिरणपुर। हिरणपुर थाना प्रभारी के रूप में रंजन कुमार सिंह की दोबारा पदस्थापना इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। इससे पहले भी वह हिरणपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। कार्यकाल पूरा होने के बाद उनका स्थानांतरण हो गया था, लेकिन अब एक बार फिर उन्हें हिरणपुर थाना की कमान सौंपी गई है।

रंजन कुमार सिंह के दोबारा थाना प्रभारी बनने के बाद स्थानीय लोगों के बीच भी इसको लेकर उत्सुकता देखी जा रही है। पुराने कार्यकाल के बाद एक बार फिर उन्हें इसी थाना क्षेत्र की जिम्मेदारी मिलने से अब लोगों की नजर उनके नए कार्यकाल पर टिक गई है। नई पारी में उनके सामने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण, क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां रहेंगी।स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि थाना पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा शिकायतों के त्वरित निष्पादन की दिशा में प्रभावी पहल होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि दूसरी बार हिरणपुर थाना की कमान संभालने के बाद रंजन कुमार सिंह अपने कार्यकाल को किस तरह आगे बढ़ाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!